हमीरपुर, मई 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। कचहरी परिसर में विश्व मजदूर दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 1 मई 1886 को शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई। विश्व मजदूर दिवस पर साम्यवादी आंदोलन के प्रणेता तथा दास कैपिटल व कम्यूनिष्ट मैन्यूफैस्टो को कार्लमाक्स व फेडरिक एंजिल के कृतिव्य व व्यक्तित्व पर अधिवक्ता खलील अजमत ताहा ने प्रकाश डाला। रामजी एडवोकेट ने कहा कि कार्ल मार्क्स ने सही कहा था कि धर्म अफीम है जो किसी भी समाज देश को लग जाती है तो उसे नष्ट कर देती है। आज कमोवेश दुनिया उसी रास्ते में जा रही है। जिसका इस्तेमाल कर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया को विश्व युद्ध और परमाणु युद्ध की आग में झोक रहे हैं। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर हरिद्वार में शिकागो के मजदूरों को श्रद्धांजलि गोष्ठी का अध्यक्षता कामरेड तारिह खां ने की। ब...