शिकागो में बिहार की बेटी ने बढ़ाया मधुबनी कला का मान
कटिहार, सितम्बर 4 -- कटिहार। वरीय संवाददाता। कटिहार की बेटी मालिनी कुमारी अपने कलात्मक हुनर के दम पर अमेरिका में मधुबनी पेटिंग को पहचान दिला रही हैं। अमेरिका के शिकागो में वर्ष 2016 में कला की औपाचारिक यात्रा शुरू करने वाली मालिनी ने करीब एक दशक के दौरान विभिन्न पारंपरिक मधुबनी कला शैली में दक्षता प्राप्त की अैर अब तक एक हजार से अधिक मौलिक कलाकृतियां बेच चुकी हैं। मालिनी कुमारी को उनकी कला के लिए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार और सम्मान भी मिल चुके हैं। अमेरिका में ही उन्हें वर्ष 2023 में उन्हें कला गौरव सम्मान (अंतरराष्ट्रीय आर्ट्स अवार्ड) से सम्मानित किया गया है। इसी वर्ष ड्यूपेज आर्ट लीग मेरिट अवॉर्ड भी उन्हें मिला है। कटिहार के विनोदपुर राजहाता के रहने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एलएन मंडल की बेटी मालिनी कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा कटिहार की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.