आगरा, मई 19 -- पुलिस-प्रशासन की ओर से किसान संगठन भाकियू स्वराज में पदों पर रहते अपराधिक मामले में गैंगस्टर में बंद पांडेय बंधुओं पर शिकंजा और कसता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार को संदीप पांडेय पर भी रासुका लगाने की कार्यवाही की है। एसपी की ओर से भेजी जांच आख्या रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट ने संदीप को एनएसए में निरुद्ध किया है। इससे पहले संदीप के भाई कुलदीप पांडेय व सुजीत पांडेय पर भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरुद्ध किया जा चुका है। डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओपी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किसान हित की आड़ में दहशत एवं अराजकता फैलाने वाले गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर संदीप पांडेय पुत्र चन्द्रशेखर निवासी ग्राम गढ़ी हरनाठेर थाना ढोलना को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध ...