सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- सीतामढ़ी। बिहार एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले आतंक का पर्याय बने सिग्मा गैंग का शार्प शूटर व 25 हजार के इनामी बदमाश सूरज पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया। लंबे समय से फरार चल रहे इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसटीएफ की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने सूरज पाठक को गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर से गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश सूरज पाठक के गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक स्थित घर पर पुलिस ने हाजिर होने के लिए चार दिन पूर्व इश्तेहार चिपकाया था। सूरज पाठक डुमरा में हुए ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष राममनोहर उर्फ गणेश शर्मा की गोली मारकर हत्या करने व गाढ़ा के दवा कारोबारी विनोद सिंह पर रंगदारी के लिए हत्या करने के प्रयास में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.