बिजनौर, जुलाई 8 -- स्कूली छात्र-छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को लेकर परिवहन विभाग ने बुधवार से सघन प्रवर्तन अभियान शुरू कर दिया। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत जागरूकता अभियान समाप्त होने के बाद अब नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पहले ही दिन 19 स्कूली वाहनों और आठ अनाधिकृत यात्री वाहनों के खिलाफ सीजर और चालान की कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन महेश शर्मा ने अभियान के लिए दो टीमों का गठन किया। पहली टीम का नेतृत्व स्वयं एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व पीटीओ मुन्ना लाल ने किया। दोनों टीमों ने बिजनौर, धामपुर, नगीना रोड और नूरपुर क्षेत्र में अभियान चलाया。 यह भी पढ़ें- मिशन सेफ फ्यूचर के तहत 28 स्कूल वाहन जांचे, 19 के चालान, दो किए बंदजांच के दौरान जागरूकता जां...