बिजनौर, जून 30 -- जनपद में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार की रात संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो वाहन बिना वैध प्रपत्रों के बालू का परिवहन करते हुए पकड़े गए, जबकि एक वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लदा मिलने पर उसका चालान कर जुर्माना लगाया गया।

जांच अभियान की जानकारी शासन के निर्देश पर गठित जनपदीय स्तरीय टास्क फोर्स के तहत एडीएम (एफ/आर) की अध्यक्षता में खान अधिकारी बिजनौर और एसडीएम नगीना ने तहसील नजीबाबाद के रायपुर तथा तहसील नगीना क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नजीबाबाद क्षेत्र के गढ़मलपुर में दो वाहन बिना वैध प्रपत्रों के बालू का परिवहन करते पाए गए। दोनों वाहनों में करीब 30-30 घनमीटर बालू लदी हुई थी। प्रशासन ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थ...