दरभंगा, फरवरी 7 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के असगांव नोनी बांध के पास बाइक सवार अपराधियों ने पिकअप चालक से लूट का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए एक लुटेरे को पिस्टल के साथ दबोच लिया। वहीं, दूसरा भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लुटेरा बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरई गांव का रहने वाला नीतीश कुमार है। बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के डरहार निवासी अरविंद चौधरी एक कंपनी के थोक विक्रेता हैं। गोविंदपुर निवासी पिकअप चालक राजकुमार चौपाल पिकअप पर सामान लोड कर धोई घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी पिकअप को रोका और चालक को पिकअप से नीचे उतार लिया। उसे लूटने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक हल्ला करने लगा। आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुट गए। जब अपराधी भागने लगे तो स्थानीय लोगों ने उन...