मोतिहारी, मई 31 -- डुमरियाघाट, निज संवाददाता। पुलिस ने पिछले दिनों सरोतर गांव में हुई चोरी के घटना का रविवार को खुलासा कर दिया है। मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गयी सामान को खरीदने वाला आभूषण दुकानदार को गिरफ्तार कर सामान को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार चोर दुखी सहनी बनपरुआ गांव व दूसरा रघुनाथपुर थाना अंतर्गत मंजूराहा गांव का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मोतिहारी के छतौनी के स्वर्ण व्यवसायी रामजी प्रसाद को गिरफ्तार किया है। वह शिकारगंज थाना के सिरौना गांव निवासी विलास साह का पुत्र है। इसका वर्तमान निवास मठिया छतौनी है। यह भी पढ़ें- शिकंजा: चोरीकांड का खुलासा आभूषण विक्रेता समेत 3 धराए थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि अनुसंधान में घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज...