वाराणसी, अगस्त 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुक्रवार को बनारस के दो बुनकरों को संत कबीर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कृत किया। दोनों बुनकरों को जामदानी साड़ी के लिए सम्मान मिला है। वहीं रामनगर के अनिकेत मौर्य को लखनऊ में हथकरघा मंत्री राकेश सचान ने सम्मानित किया। उत्कृष्ट बुनाई के लिए उन्हें प्रतिष्ठित संत कबीर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अनिकेत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से उद्यमिता का कोर्स किया। उन्होंने आधुनिक शिक्षा और उद्यमिता की समझ को अपनी पारंपरिक शिल्प विरासत के साथ जोड़ा। यह भी पढ़ें- हथकरघा उत्पादों को दुनिया की बाजारों से जोड़ें अधिकारी: योगी अनिकेत मौर्य ने नमस्...