नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होते ही BJP की ऐतिहासिक सफलता का श्रेय केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह की दूरदर्शी 'शाह-नीति' को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापक जनसंपर्क और करिश्माई नेतृत्व के बावजूद, अमित शाह की बूथ-स्तरीय संगठनात्मक रणनीति, चाणक्य-शैली की कूटनीति और गठबंधनों (टार्गेटेड अलायंस) ने उस राज्य में भी BJP को मजबूत पैठ दिलाई, जिसे लंबे समय तक 'अभेद्य किला' माना जाता रहा। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने बंगाल में महीनों की तैयारी, क्षेत्रीय समीकरणों को साधने और विपक्षी वोटों को विभाजित करने की जमीनी स्तर पर रणनीति अपनाई। उसीका नतीजा रहा कि भाजपा ने वह कर दिखाया, जिसकी राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा होती रही थी। कहा जा रहा है कि यह जीत न केवल बं...