पीलीभीत, जुलाई 9 -- पीलीभीत। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के पास मझोला चीनी मिल का मुद्दा पहुंच गया है। उप्र के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने गृह मंत्री से मुलाकात कर मझोला की बंद पड़ी चीनी मिल के बारे मे बताया। कहा कि यह चीनी मिल उप्र और उत्तराखंड के मध्य गन्ना किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। चीनी मिल बंद होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों ही नहीं किसानों की आर्थिक परेशानियां बढ़ी है। क्षेत्र में पैदा होने वाला गन्ना काफी काफी दूर जाकर चीनी मिलों या कोल्हू पर किसानों को देना मजबूरी बन गया है। गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान गन्ना राज्यमंत्री ने बताया कि अगर यह चीनी मिल दोबारा से चालू हो जाए और फेडरेशन इसमें दिलचस्पी लेकर सर्वे कराने के बाद गतिविधियों को करें तो इसका फायदा मिले...