पटना, अप्रैल 1 -- हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकर के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय कार्य किया है। विगत वर्षों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसक घटनाओं में स्पष्ट कमी आई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, सशक्त नीति और प्रभावी कार्ययोजना का परिणाम है। एनडीए सरकार ने यह सिद्ध किया है कि सुरक्षा और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में किए गए व्यापक कार्यों ने प्रभावित क्षेत्रों में न केवल विकास को गति दी है, बल्कि आमजन के जीवन में विश्वास और स्थिरता भी स्थापित की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...