प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला स्तरीय अधिवेशन रविवार को विकास खंड लक्ष्मणपुर के पीएम श्री विद्यालय सराय आनादेव में सम्पन्न हुआ। जिसमें पर्यवेक्षक की मौजूदगी में शाह आलम को जिलाध्यक्ष और राजेश कुमार सरोज को महामंत्री चयनित किया गया। पूरी कमेटी का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसी तरह आशुतोष मिश्र, साहेब लाल, जफरुल हसन, राकेश कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, नीलम सिंह महिला उपाध्यक्ष, रमा मिश्रा नगर उपाध्यक्ष, कल्पना कनौजिया अनुसूचित उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार मंत्री, सतीश कुमार सोनकर, विजय कुमार दुबे, रमेश कुमार यादव, रामयश, सुरेश कुमार वर्मा, मो. फरहीम संयुक्त मंत्री, सुशील कुमार शुक्ल कोषाध्यक्ष, रमेशचन्द्र आय-व्यय निरीक्षक, मो. रफीक लेखाकार, धर्मराज सिंह जिला प्रवक्ता और शि...