नई दिल्ली, मार्च 5 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाह शुक्रवार को ओडिशा के मुंडली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। गृह मंत्री भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के परिसर का भूमिपूजन करेंगे और आधारशिला भी रखेंगे। इसके ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल रूप से उद्घाटन भी करेंगे। शाह एनएफएसयू परिसर के साथ स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, भुवनेश्वर का भूमिपूजन भी करेंगे। वह भुवनेश्वर में नूतन न्याय संहिता पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय...