मेरठ, अप्रैल 6 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सरधना के खिर्वा गांव निवासी शाह अब्बास जैदी को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। शाह अब्बास लंबे समय से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं। शाह अब्बास के मनोनयन पर उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...