मिर्जापुर, जुलाई 4 -- कैलहट, हिन्दुस्तान संवाद राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 153वीं जयंती समारोह का आयोजन छत्रपति शिवाजी शोध संस्थान की तरफ से नकहरा गांव में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राज कुमार सिंह,अशोक कौशिक एवं राम बुलावन सिंह रहे। मुख्य अतिथि प्रो. नीलम सिंह रही। कार्यक्रम को मुकेश सिंह, मनोहर सिंह, पूर्व प्रधान नागेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान झग्गड़ सिंह, गुरुदेव सिंह एवं अन्य लोगों ने संबोधित किए। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिंह तथा आभार राम बुलावन सिंह ने प्रकट किया। मुख्य अतिथि प्रो. नीलम सिंह ने छत्रपति शाहूजी महाराज के कार्यो की विस्तृत चर्चा की। उन्होने कहाकि शाहूजी महाराज ने बाल विवाह के विरुद्ध अभियान चलाया। विधवा विवाह को प्रोत्साहित किया। भारत में पहली बार राजकीय सेवाओं में आरक्षण लागू किया। डा. अम्बेडकर के उच्च शिक...