विकासनगर, जून 23 -- जितेंद्र पंवार कालसी तहसील के खत अठगांव स्थित टिपऊ गांव में इन दिनों आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गांव के आराध्य देव शिलगूर बिजट महाराज के 12 वर्षों बाद आयोजित पवित्र शाही स्नान के उपरांत मंगलवार को देव चिन्हों के साथ ग्रामीण चूड़धार से वापस गांव की ओर रवाना हुए। इस धार्मिक यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।करीब 150 से अधिक श्रद्धालु देव चिन्हों के साथ पवित्र यात्रा में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, शाही स्नान संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने पजिटीलानी में रात्रि विश्राम किया। परंपरानुसार 24 जून को भी देव चिन्ह वहीं विराजमान रहेंगे और 25 जून को यात्रा पुनः प्रारंभ होकर टिपऊ गांव पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- शाही स्नान के बाद शिलगूर बिजट महाराज के देव चिन्हों संग लौटे टिपऊ गांव के श्रद...