बिहारशरीफ, मई 27 -- शाही स्नान : राजगीर की सड़कों पर दिखा अद्भुत आध्यात्मिक छटा प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आस्था की डुबकी लगाने पधारे साधु-संतों धर्मसभा में संतों ने दिया गौ-सेवा, गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत करने व मठ-मंदिरों की सुरक्षा का संदेश राजगीर, निज संवाददाता। मलमास मेले (पुरुषोत्तम मास) में प्रथम शाही स्नान के अवसर पर बुधवार को राजगीर की सड़कों पर अद्भुत आध्यात्मिक छटा देखने को मिली। अखिल भारतीय उदासीन भेष संरक्षक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री महंत स्वामी विवेक मुनि जी महाराज के नेतृत्व में अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संतों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, रथों और धर्म ध्वजाओं के साथ निकले संत समागम में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधु-संतों, महंतों और नागा संतों ने पवित्र कुंडों मे...