शाही रथों पर निकलेंगी पवनसुत की झांकियां, देखने के लिए उमड़ेगी लाखों की भीड़
हरदोई, सितम्बर 21 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में संडीला क्षेत्र के ऐतिहासिक और पौराणिक श्री महावीर झंडा मेला में मंगलवार को भव्य रथों पर पवनसुत की झांकियां निकाली जाएंगी। बिजली की चमचमाती रोशनी, राम भजनों की मधुर धुन में नगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। 22 सितंबर को प्राचीन श्री महावीरन मंदिर में सुबह पूजन-अर्चन के बाद रामडोल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए देर शाम इमलियाबाग पहुंचेगी, जहां से सात शाही रथों और 21 ट्रैक्टर, आधा दर्जन से अधिक खुले ट्रकों पर मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी। इन झांकियां में प्रभु श्री राम दरबार, पवनसुत की पालकी, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, बालाजी की आरती, गंगा आरती, सुदामा-कान्हा, विष्णु अवतार, राधावल्लभ सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह भी पढ़ें- Hardoi New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.