बरेली, मई 12 -- शाही, संवाददाता। शाही के गांव विक्रमपुर में मंगलवार दोपहर बाद दो सांड़ संकरी गली में फंस गए। देर शाम तक चले रेस्क्यू में एक सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे को निकालने का प्रयास जारी है। मंगलवार दोपहर अचानक दो सांड गांव की संकरी गली में घुस गए और फंस गए। सांडों के फंसने से अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कई घंटे तक स्वम् ही सांड़ो को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। गो और पुलिस टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस टीम ने भीड़ को नियंत्रित किया। रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की मशीन भी बुलाई गई। यह भी पढ़ें- पैनल की 5 खबरेंसंकरी गली बनी चुनौती प्रधान तेजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह व बरिष्ठ समाज सेव...