जौनपुर, अप्रैल 1 -- जौनपुर। शाही पुल स्थित मंदिरों में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति और योजना के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता प्रीति विश्वकर्मा से प्रस्तावित कार्यों का विवरण लिया और दिशा-निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को नगर क्षेत्र, शाही पुल और गोमती घाट पर नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.