बाराबंकी, जुलाई 20 -- रामसनेहीघाट। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेला गांव स्थित कालिका एक्सप्रेस होटल में परोसे गए शाही पनीर में कीड़ा और मीठी सौंफ में मरी हुई मक्खी मिलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। सुमेरगंज निवासी शुभम साहू और प्रशांत जायसवाल ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वे होटल में भोजन करने पहुंचे थे। उन्होंने शाही पनीर और रोटी का ऑर्डर दिया। भोजन के दौरान शाही पनीर में कीड़ा दिखाई दिया। विरोध जताने के बाद जब भोजन समाप्त होने पर मीठी सौंफ परोसी गई तो उसमें मरी हुई मक्खी मिली। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: जांच रिपोर्ट न होने पर बंद कराया आरओ वाटर प्लांट इससे दोनों युवकों ने होटल प्रबंधन से शिक...