आगरा, मार्च 6 -- फतेहपुरसीकरी कस्बे में शुक्रवार को शाही तालाब पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब दोपहर एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन तालाब में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत तालाब से बाहर निकलवाया।युवती की पहचान उषा (21) पुत्री दौलत राम निवासी कीली खाना, फतेहपुरसीकरी कस्बा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तुरंत उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने ...