शाही जेवर का अब तक सुराग नहीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- पेरिस। फ्रांस के लूव्र म्यूजियम से चोरी हुए करीब 900 करोड़ रुपये के शाही गहनों का एक साल बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। 19 अक्तूबर 2025 को मजदूरों के भेष में आए चोर कटर की मदद से म्यूजियम में घुसे और 19वीं सदी के आठ बेशकीमती गहने लेकर फरार हो गए थे। इनमें नेपोलियन तृतीय की पत्नी यूजिनी का मुकुट और ब्रोच भी शामिल हैं। मामले में चार मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार होकर जेल में हैं और मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के घरों, गैरेज और तहखानों समेत कई जगह तलाशी ली, लेकिन गहने नहीं मिले। विशेषज्ञों को आशंका है कि गहनों को छिपाया गया है या हीरे निकालकर दोबारा काटे जा सकते हैं, ताकि उन्हें बेचा जा सके। हालांकि, किसी आरोपी के खुलासे से गहने बरामद होने की उम्मीद अब भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.