संभल, मार्च 17 -- रमजान के पाक महीने में नगर की शाही जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल होने पर नूरानी महफिल का आयोजन किया गया। हाफिज इंतेजार हुसैन ने खूबसूरत अंदाज में कुरआन पाक की तिलावत की। जिसे नमाज़ियों ने ध्यानपूर्वक सुना। कुरआन मुकम्मल होने के उपलक्ष्य में मस्जिद में नूरानी महफिल सजाई गई और बारगाहे रसूले पाक पर नाते पाक के नजराने अर्पित किए गए। इसके बाद हाफिज साहब का फूलों से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। जुमा अलविदा की नमाज को शांति एवं व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराने के लिए वालंटियरों और पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाई गई। इस अवसर पर सदर ज़फर अली, सचिव मशहूद अली फारूकी, मोहम्मद सलमान, मुम्ताज, सुहैल खां, सईद अख्तर इसराईली, नाजिम सैफी, फुरकान वारसी, उफक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...