शाही चक रेल फाटक पर ईंट लदा ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी
गोड्डा, जून 3 -- मेहरमा, एक संवाददाता। मंगलवार को ललमटिया-कहलगांव एमजीआर रेल लाइन पर बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहीचक रेल फाटक के पास ईंट लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। संयोग से उस वक्त कोई रेल रैक नहीं आ रही थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ईंट लदी तथा दूसरी खाली ट्रैक्टर ट्रॉली रेल लाइन पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बताया कि वहां वर्षों से न तो गेटमैन है, और न ही फाटक ही है। लोगों को जान हथेली पर रखकर रेलवे लाइन पार करना पड़ता है। इतना ही नहीं, शाहीचक गांव के बच्चों का आवागमन भी प्रत्येक दिन इसी रेल लाइन को पारकर बगलगीर बनियाकित्ता स्कूल जाना पड़ता है।फाटक यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण सेतु पर भारी वाहनों का बढ़ा दबाव, रोज घंटों जाम और गेट मेन नहीं रहने के कारण बच्चों के साथ हमेशा हादसे की संभावना ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.