शाही उपकेंद्र के बिजली कर्मियों को दिया प्रशिक्षिण
बरेली, जून 19 -- शाही। कस्बा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शाही पर एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को कुशल और अकुशल श्रमिकों को बिजली कार्य से संबंधित सुरक्षा प्रशिक्षण दिया। जेई साबिर खान ने कर्मचारियों को पोल पर चढ़ने से लेकर लाइन कार्य तक के नियम और सावधानियां समझाईं। प्रशिक्षण के दौरान जेई साबिर खान ने श्रमिकों को बताया पोल पर चढ़ते समय सेफ्टी बेल्ट, ग्लव्स, हेलमेट जैसे आवश्यक उपकरणों का प्रयोग अनिवार्य है। उन्होंने उपकरणों का सही रखरखाव और जांच के तरीके भी बताए, ताकि कार्य के दौरान कोई हादसा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.