मऊ, जून 28 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के शाही कटरे के मैदान में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को शुभारंभ शाही इमाम मौलाना खुर्शीद अहमद साहब मिफ़ताही ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इसी तरह जनपद के 1322 बूथों पर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य जनपद के शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान शुरू, बच्चों को मिली पोलियो की खुराक उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को, चाहे उसने पहल...