जोधपुर, मार्च 30 -- राजस्थान के शाही शहर जोधपुर में रविवार को एक हाई-प्रोफाइल और भव्य विवाह समारोह ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा शाही अंदाज में विवाह बंधन में बंध गए। ऐतिहासिक अजीत भवन में आयोजित इस समारोह में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। शादी में परिवारजन, करीबी रिश्तेदारों के साथ कई गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।बाड़मेर से शाही अंदाज में निकली बारात विवाह समारोह की शुरुआत बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना स्थित केके बिश्नोई के पैतृक निवास से हुई। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात को रवाना किया गया। बारात में शामिल लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। दूल्हे के रूप में केके बि...