फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- सिवारा, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहीपुर में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद झगड़े में ईंट-पत्थर भी चलने शुरु हो गए। मामले को लेकर सिवारा चौकी पुलिस से एक पक्ष ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है।गांव शाहीपुर की निवासी राजबेटी ने बताया कि उनके घर का निर्माण चल रहा है। पास में ही एक खड़ंजा पर बालू व सीमेंट आदि का मिश्रण तैयार किया जा रहा था। वहां बंधे एक बैल के गंदगी कर देने से निर्माण में प्रयोग होने वाले मसाले में दिक्कत उत्पन्न हो रही थी। इस पर उस बैल को खोलकर दूसरी जगह बांध दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर हमलावरों लोगों ने गाली गलौच की और बैल को वही बांधने को कहा। महिला का कहना है कि विरोध जताने पर आरोपित पक्ष के चार लोगों ने छत से ईंट-पत्थर फेंककर मारे। इससे निर्माणकार...