हरदोई, सितम्बर 30 -- संडीला। शिक्षिका शाहीन बानो की मौत के मामले में अब राजनीतिक स्तर पर भी मामला उठने लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने बुधवार को लखनऊ स्थित शाहीन बानो के कैंपवेल रोड आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता अंशू अवस्थी भी उनके साथ रहे। परिजनों ने अजय राय को पूरे मामले की जानकारी दी। अजय राय ने परिजनों की बात सुनी और शाहीन बानो के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। शाहीन बानो हरदोई के संडीला ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय टिमरुख में इंचार्ज अध्यापिका थीं। परिजनों और कुछ शिक्षकों की ओर से आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में हुई एक घटना के बाद उन पर कथित रूप से मानसिक दबाव बनाया गया और अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद...