सीतापुर, नवम्बर 29 -- हरगांव, संवाददाता। कार्तिक मेला महोत्सव में आयोजित राष्ट्रीय एकता विराट दंगल प्रतियोगिता में शनिवार को 1,100 रुपए की ईनामी कुश्ती ब्लैक कोबरा पहलवान (राजस्थान) बनाम शाहिल पहलवान (हरियाणा) के मध्य हुई। जिसमें शाहिल पहलवान ने जीत दर्ज की। सलीम पहलवान बनाम मुकेश पहलवान के मध्य हुई मुकाबले में सलीम पहलवान विजयी रहे। रिजवान पहलवान (उत्तराखंड) बनाम विक्रम पहलवान (राजस्थान) के बीच हुए मुकाबले में विक्रम पहलवान ने विजय हासिल की। इसके अलावा रिजवान (राजस्थान) बनाम फुरकान (देवाशरीफ़) के मध्य, गोलू (जलालीपुर) बनाम भोलू पहलवान (बड़ेलिया) के मध्य, बादल (कानपुर) बनाम फुरकान (देवाशरीफ़) के मध्य हुए मुकाबले बराबरी पर छूटे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां, अनिल सिंह, मनोज सिंह, शोएब खां सहित तमाम दर्शक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन...