बगहा, मार्च 16 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय एमजेके कॉलेज के पूर्व छात्र रहे मनीष कुमार की पिछले दिनों कारगिल में एक घटना के दौरान मृत्यु हो गई। अग्नि वीर जवान की मृत्यु पर सोमवार की संध्या में एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नवल किशोर बैठा और एनसीसी के पदाधिकारी डॉ एच रहमान के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें महावद्यिालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि शहीद मनीष कुमार एमजेके कॉलेज के 2022 बैच के एनसीसी के कैडेट थे। उनकी मृत्यु से पूरे कॉलेज में गम का माहौल है। मौके पर रोहित मश्रिा, शशि कुशवाहा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.