नई दिल्ली, जुलाई 2 -- बच्चे तो बच्चे होते हैं, फिर वो सेलिब्रेटी के हों या फिर किसी साधारण इंसान के। अब शाहिद कपूर की बीवी मीरा कपूर ने अपने घर के एक खास हिस्से का वीडियो शेयर किया है। जो उनके बच्चों के शाम के अनहेल्दी स्नैक्स को हेल्दी बनाकर रखने में मदद करता है। दरअसल, बच्चे हमेशा शाम के वक्त कुछ खाने की डिमांड करते हैं। इस वक्त अगर उन्हें कुछ हेल्दी फूड ऑफर किए जाए तो धीरे-धीरे वो हैबिट में शामिल हो जाता है। लेकिन ज्यादातर घरों में हेल्दी स्नैक्स जैसे ड्राई फ्रूट्स या फिर प्रोटीन बार जैसी चीजों को किचन के ड्राअर वगैरह में रखा जाता है। लेकिन मीरा कपूर ने दिखाया कि कैसे वो घर के एक खास हिस्से को हेल्थ बार बनाकर रखती हैं जो उनके बच्चों को आसानी से हेल्दी स्नैक्स फीड कराने में मदद करता है।मीरा कपूर ने दिखाया हेल्थ बार मीरा कपूर ने बताया कि...