आरा, दिसम्बर 17 -- आरा, निज प्रतिनिधि। जिला फुटबॉल संघ भोजपुर आरा के तत्वावधान में आयोजित राधाशरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025-26 के चौथे दिन का पहला मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के बीच खेला गया। इसमें शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा 3 -2 से विजयी रहा। दूसरा मैच महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब के पिरौटा के बीच खेला गया। यह मैच बराबरी पर रहा। पहले मैच को गलत तरीके से खेलने के कारण आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के खिलाड़ी नितेश कुमार को रेफरी धनजी की ओर से पीला कार्ड दिया गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई। मध्यांतर तक दोनों टीमें शून्य पर रहीं। मध्यांतर के बाद शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा मैच में 3-2 से आगे रहा। मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ टीम के सचिव कैलाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त क...