हरदोई, जून 17 -- शाहाबाद। नगर पालिका के ईओ पर बीते दिनों पाली निवासी एक अधेड़ ने गंभीर आरोप लगाए थे। उसकी पत्नी नगर पालिका शाहाबाद में संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत रही हैं। बाद में ईओ केके सोनकर ने आरोपों को झूठा करार देते हुए सफाई में वीडियो बनाकर जारी किया था। वहीं, महिला और ईओ के बीच बातचीत के कई ऑडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि महिला ने ईओ पर लगे आरोप बेबुनियाद बताते हुए अपने पति पर ही कई सवाल उठाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...