हरदोई, मई 16 -- शाहाबाद। शुक्रवार की देर शाम एंबुलेंस के जरिए शाहाबाद सीएचसी पहुंचे ग्राम रहतौरा पाली के निकट बसे ग्राम नगरिया के रहने वाले राजवीर ने बताया कि वो मड़ेया गांव से साइकिल द्वारा वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच रोड से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वो जख्मी हो गया। घटना के बाद लोगों की मदद से उसे शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा पूछने पर उसने नशे की हालत में होना भी स्वीकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...