हरदोई, अप्रैल 18 -- शाहाबाद। शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा में शनिवार सुबह किसान की तालाब में डूबकर मौत हो गई। गांव निवासी 58 वर्षीय राजकुमार शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे। तभी गांव में तालाब के पास उनका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरे। गहराई अधिक होने से वह बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे जब काफी देर तक राजकुमार घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर उनका शव तालाब में दिखाई दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- तालाब में डूबकर किसान की मौत सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्ष...