शाहाबाद में ट्रेन से कटकर महिला की मौत
हरदोई, अप्रैल 29 -- शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम ऐगवा निवासी राजरानी पत्नी रतीराम मंगलवार देर रात घर से निकल गई थीं। बुधवार सुबह ग्राम कचूरा के पास रेलवे लाइन पर उनका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति रतीराम ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थीं। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर युवक के दोनों पैर कटे, मौत आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से वह देर रात घर से निकल गईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। पुलिस का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.