हरदोई, अप्रैल 20 -- शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति की जहर खाने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कस्बा के मांहल्ला नई बस्ती निवासी ब्रजपाल 50 ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख परिजन उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.