हरदोई, अप्रैल 9 -- शाहाबाद। मोहल्ला अल्हापुर सैदीखेल निवासी एक वृद्ध की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे रामनिवास ने बताया कि उनके पिता रघुवर (60) बीते छह अप्रैल की सुबह करीब 5:30 बजे अल्हापुर तिराहा, पाली रोड पर मॉर्निंगवॉक को निकले थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान आठ अप्रैल को उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर शाहाबाद पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...