हरदोई, मार्च 28 -- शाहाबाद। पाली रोड पर स्थित परेली परगना क्षेत्र के ग्राम कुरसेली के एक मकान में आग लग जाने से गृह स्वामी को क्षमता से अधिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान गांव के रहने वाले रामचंद्र पुत्र पूरन के घर में कोई जन या पशु हानि तो नहीं हुई लेकिन घर के दो छप्पर और घर में रखा अन्य घरेलू सामान जल जाने से गृह स्वामी को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा। हल्का लेखपाल द्वारा मौके की जांच कर मदद का आश्वासन दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.