सासाराम, नवम्बर 16 -- सासाराम। आगामी 6-7 दिसंबर को रोहतासगढ़ में आयोजित होने वाले शाहाबाद महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 17 नवंबर को बैठक रखी गई है। जिसमें कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक गायत्री मंदिर परिसर सासाराम में होगी। कहा रोहतासगढ़ में भी आयोजन की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में शाहाबाद के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.