शाहाबाद महोत्सव इस बार दिल्ली में, भोजपुरी संस्कृति की बिखरेगी खुशबू
आरा, सितम्बर 15 -- -दिल्ली में 27 अक्टूबर को होगा शाहाबाद की हस्तियों का जुटान -कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार दिखाएंगे मिट्टी की झलक -कला-संस्कृति और खान-पान से राष्ट्र को रू-ब-रू कराना उद्देश्य आरा, निज प्रतिनिधि। आरा-शाहाबाद प्रक्षेत्र के ऐतिहासिक सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जारी अभियान के तहत इस वर्ष शाहाबाद महोत्सव का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर को संसद भवन के समीप कांस्टीट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर भवन में आयोजित होगा। इसमें कई नामी-गिरामी हस्तियां शामिल होंगी। इसे लेकर मंगलवार को ब्लॉक रोड स्थित जदयू के वरिष्ठ नेता व जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष संजय सिंह के आवास पर शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.