हरदोई, जनवरी 29 -- शाहाबाद। शाहाबाद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026 की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गुरुवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष आनंदवीर श्रीवास्तव व सदस्यगण ज्ञानप्रकाश पाल, अनिरुद्ध कुमार मिश्रा, राकेश कुमार और सैयद रईस अली की देखरेख में नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। विभिन्न पदों के लिए कुल 20 नामांकन पत्र बिके। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता विमलेश सिंह लोधी और उमेश कुमार ने नामांकन पत्र लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संत कुमार सिंह, महामंत्री पद के लिए अनिल कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद के लिए हसनैन वारसी तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए मनींद्र कुमार सिंह और प्रदीप कुमार शर्मा ने अपने-अपने नामांकन प्रस्तुत किए। एल्डर कमेटी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी। इसके बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और...