हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के विशेष प्रयासों से शाहबाद क्षेत्र को कई सड़कों की सौगात मिली है। चार संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। मंत्री रजनी तिवारी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर क्षेत्र में सेतु और सड़कों के निर्माण की मांग रखी थी, ताकि ग्रामीण जनता को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके। स्वीकृत धनराशि से जिन मार्गों का निर्माण कराया जाएगा, उनमें ग्राम शर्मा से ग्राम धर्मा, सुजनियापुर से गुरुद्वारा, महोबा से करावा फार्म तथा फैजुल्लापुर से सेनपुर तक के संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई 6.555 किलोमीटर बताई गई है। मंत्री ने कहा कि धनर...