नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसस के बॉडीगार्ड्स की कमाई पर काफी चर्चा होती है। कोई बताता है कि उस एक्टर के बॉडीगार्ड को करोड़ों मिलते हैं तो कोई कुछ कहता है। लेकिन शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन खान ने पेमेंट के बारे में खुलकर बात की और सबको सच भी बताया है। उन्होंने बड़ी सैलरी के दावों को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि जो दावे होते हैं कि कुछ बॉडीगार्ड की सालाना सैलरी 2 से 2.5 करोड़ है वो बढ़ा-चढ़ाकर बताए जाते हैं।करोड़ों की फीस वाले दावे गलत यासीन ने कहा कि मुझे लगता है कि सोशल मीडिया गलत मैसेज फैलाता है। लोग 2-2.5 करोड़ नहीं कमा रहे। अगर कोई बड़े स्टार का बॉडीगार्ड है तो उसकी सैलरी फिक्स होती है। इसके अलावा, जब भी कोई फिल्म बनती है तो उसके लिए अलग कॉन्टैक्ट बनता है। यह भी पढ़ें- शाहरुख खान कभी गांव वाले का किर...