नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- शाहरुख खान पिछले साल अपने घर मन्नत से कुछ समय के लिए शिफ्ट हो गए थे क्योंकि उनके घर पर काम चल रहा था। इस दौरान शाहरुख और उनका परिवार पूजा कासा में शिफ्ट हो गए। शाहरुख ने इसमें 4 फ्लोर लीज पर लिए और जिनकी वो बिल्डिंग थी वो थी प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी की। तो ऐसा कह सकते हैं कि वे शाहरुख के मकान मालिक हो गए। अब जैकी ने शाहरुख को लेकर बात की और उनसे किराएदारों को लेकर पूछा तो जानें उन्होंने क्या कहा।शाहरुख को लेकर क्या बोले जैकी जैकी ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा, 'देखिए, मेरे मुताबिक, मैं प्रार्थना करता हूं कि मैं उतना अच्छा बन जाऊं जितने शाहरुख खान सर हैं। उनका स्टारडम का लेवल और उनका बिहेवियर ऐसा है जो आप सोच भी नहीं सकते हैं।' यह भी पढ़ें- शाहरुख खान ने ऑस्कर को कहा थैंक्यू, बोले- अब लग ...