नई दिल्ली, अगस्त 23 -- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का घर मन्नत मुंबई शहर में एक लैंडमार्क बन चुका है। शाहरुख खान ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान इस बंगले को घरीदने का सपना देखा था, फिर सालों बाद इस सपने को सच भी कर दिखाया। हालांकि अभी शाहरुख खान किराए के घर में रह रहे हैं, ताकि उनका सपनों का महल आराम से रेनोवेट हो सके। आनंद पंडित, जो कि बॉलीवुड के एक पॉपुलर फिल्ममेकर होने के साथ-साथ एक लग्जरी रियल एस्टेट डेवलपर भी हैं। आनंद की कंपनी (श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी) ही शाहरुख खान के घर का रेनोवेशन कर रही है। खबर है कि शाहरुख खान के घर में चीजों को नए ढंग से तो बनाया ही जाएगा, लेकिन साथ ही कुछ नई मंजिलें भी जोड़ी जाएंगी।मन्नत में जोड़ी जाएंगी कुछ और मंजिलें आनंद पंडित ने साल 2000 की शुरुआत में इस कंपनी की स्थापना की थी और ऋतिक रोशन, राकेश र...