नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एक्टर के 61वें जन्मदिन पर शानदार गाना रिलीज किया गया था। अब फिल्म की रिलीज से पहले हुई कमाई की जानकारी सामने आ गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'किंग' ने रिलीज से करीब दो महीने पहले ही 665 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। ये हैरान करने वाला कलेक्शन है। ऐसा माना जा रहा है कि रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है।शाहरुख खान की फिल्म ने रिलीज से पहले कमा लिए करोड़ों हाल में खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान की फिल्म किंग को विदेशों में डिस्ट्रीब्यूट करने की डील फर्स फिल्म्स के साथ हुई है। इसमें फर्स फिल्म्स की तरफ से फिल्म के मेकर्स के साथ मिनिमम गारंटी में 175 करोड़ रुपये की डील फाइनल की है। इससे पहले कोई भी भारतीय फिल्म विदेशों में 100 करोड़ से ऊपर की डी...